Lalluram Desk. भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 14 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 77,800 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी भी करीब 80 अंक टूटकर 24,300 के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में कमजोरी के बीच Tata Motors Passenger Vehicles का शेयर करीब 5% गिर गया।
तिमाही नतीजों के बाद Tata Motors Passenger Vehicles के शेयर में तेज गिरावट आई। शेयर करीब 5% टूटकर 332.75 रुपए पर आ गया। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर 775 करोड़ रुपए रह गया है। कमजोर तिमाही नतीजों के कारण शेयर में selling pressure देखने को मिला।
Technocraft Ventures IPO की शानदार Listing
Engineering और Construction (EPC) सेक्टर की कंपनी Technocraft Ventures ने शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। 212 रुपए के IPO issue price के मुकाबले कंपनी का शेयर NSE पर 284 रुपए और BSE पर 285 रुपए पर लिस्ट हुआ।
IPO को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला था और यह 38.68 गुना subscribe हुआ था। 251.88 करोड़ रुपए के इस IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल working capital और corporate requirements के लिए किया जाएगा।
LEAP India IPO भी Premium पर लिस्ट
Pallet और container leasing कंपनी LEAP India के शेयरों की भी शुक्रवार को बाजार में एंट्री हुई। 159 रुपए के IPO issue price के मुकाबले शेयर NSE पर 165.90 रुपए, यानी 4.34% की बढ़त के साथ लिस्ट हुआ।
BSE पर शेयर 166 रुपए पर खुला। कंपनी का 2,480 करोड़ रुपए का IPO 8.37 गुना subscribe हुआ था। IPO से मिले फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और working capital की जरूरतों के लिए किया जाएगा।
Asian Market में मिला-जुला कारोबार
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में Mixed Trading देखने को मिली। South Korea का Kospi 1.37% बढ़कर 6,892 पर रहा। जापान का Nikkei 0.85% चढ़कर 68,889 पर पहुंचा। वहीं Hong Kong का Hang Seng 0.93% गिरकर 25,166 पर कारोबार कर रहा था।
US Market में तेजी रही
13 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। Dow Jones 70 अंक बढ़कर 53,840, Nasdaq 215 अंक चढ़कर 26,803 और S&P 500 50 अंक बढ़कर 7,799 पर बंद हुआ। यानी तीनों प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स में बढ़त रही।
FII ने 7 दिन में 720 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
Foreign Institutional Investors यानी FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में भारतीय शेयर बाजार में 720 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं पिछले कारोबारी आंकड़े में FII/FPI की 511 करोड़ रुपए की बिकवाली रही। Domestic Institutional Investors यानी DII ने पिछले 7 दिनों में 8,929 करोड़ रुपए और पिछले 30 दिनों में 34,726 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
कल Sensex बढ़ा, Nifty गिरा था
13 अगस्त को Sensex 114 अंक चढ़कर 78,080 पर बंद हुआ था। वहीं Nifty में करीब 40 अंकों की गिरावट रही और यह 24,396 के स्तर पर बंद हुआ था। आज बाजार की शुरुआत में दोनों प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


