कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए पथराव मामले में आरपीएफ जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, शुरुआती तौर पर इसे शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि एक भिखारी ने भीख न मिलने से नाराज़ होकर ट्रेन पर पत्थर फेंका था। घटना में ट्रेन की इमरजेंसी विंडो का कांच टूट गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब ट्रेन के डी-1 कोच पर अचानक पथराव कर दिया गया। पत्थर लगने से कोच की आपातकालीन खिड़की का शीशा टूट गया और यात्रियों में दहशत फैल गई,घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

जांच में सामने आया कि आरोपी एक भिखारी है, जिसने भीख न मिलने पर गुस्से में ट्रेन पर पत्थर फेंका था,बताया जा रहा है कि ट्रेन के बाहर मौजूद आरोपी ने ग्वालियर निवासी यात्री पुष्पेंद्र शर्मा से भीख मांगी थी। जब यात्री ने भीख देने से इनकार किया, तो आरोपी ने नाराज होकर ट्रेन पर हमला कर दिया। पथराव में डी-1 कोच की इमरजेंसी विंडो का कांच टूट गया,आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m