हेमंत शर्मा, इंदौर। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘चौड़ाई’ वाले अपने हालिया विवादित बयान पर घिरे विजयवर्गीय ने अब मीडिया से ही दूरी बना ली है। इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल करने की कोशिश की, तो मंत्री जी का पारा चढ़ गया और उन्होंने साफ कह दिया–“इंदौर में बाइट देना बंद!”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हाल ही में दतुन पहाड़ी पर आयोजित 25 हजार पौधे लगाने के एक बड़े पौधरोपण अभियान में शामिल होने पहुँचे थे। कार्यक्रम सफलता से संपन्न हुआ, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम खत्म होने के बाद मीडियाकर्मी उनसे बातचीत करने और सवाल पूछने आगे बढ़े, कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा रुख अपना लिया।

क्यों भड़के मंत्री जी?

इंदौर मीडिया द्वारा उनके ‘चौड़ाई’ वाले विवादित बयान को प्रमुखता से चलाए जाने के बाद से ही विजयवर्गीय खासा नाराज चल रहे है। मीडिया के रुख से असंतुष्ट मंत्री जी ने कैमरों को देखते ही बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया और बिना कोई जवाब दिए वहाँ से निकल गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मीडिया के प्रति यह रुख अब सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गया है।

सुनिए वीडियो में विजयवर्गीय ने क्या कहा ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m