चंकी बाजपेयी, इंदौर। मंदसौर के रहने वाले VHP नेता संतोष शर्मा को कई बार धमकियां मिल चुकी है लेकिन इस बार धमकी सीधे तौर पर उन्हें नहीं उनकी धर्मपत्नी के फोन नंबर पर दी गई है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई है जिस अज्ञात नंबर से फोन आया था उसे ट्रेकिंग किया जा रहा है।

READ MORE: खून से लथपथ मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका; वारदात के बाद पति फरार 

दरअसल VHP नेता संतोष शर्मा घर वापसी कार्यक्रम को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे खजराना क्षेत्र में कई परिवारों के संयुक्त रूप से उन्होंने घर वापसी अभियान चलाकर इंदौर सहित पूरे प्रदेश के कई जिलों में हिंदू धर्म में अन्य धर्म को लोगों की वापसी करवाने के मामले में काफी सुर्खियों में रहे हैं। इसी के तहत कई बार उन्हें विभिन्न माध्यमों से जिसमें लेटर, कई संगठनों के द्वारा फतवे जारी तक हुए हैं, लेकिन इस बार धमकी का रुख अलग है। इस बार धमकी उनके धर्मपत्नी को मिली है।  

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी दीप्ति शर्मा को अज्ञात नंबर का फोन आया सबसे पहले उनके पति संतोष शर्मा के बारे में जानकारी ली और उसके बाद में उन्हें धमकाया गया कि यदि उनके पति के द्वारा हिंदुत्व से जुड़े हुए कार्य नहीं रोक गए तो आने वाले समय में उन्हें उसके दुष्परिणाम भुगतना होंगे। मामले में तत्काल उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी जिसके बाद भोपाल के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही पुलिस अधिकारियों की उसकी जानकारी दी गई और फिर तुकोगंज थाने वर्ग शिकायती आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर अब पुलिस जिस नंबर से फोन आया था उसको ट्रैकिंग के माध्यम से जांच पड़ताल में जुड़ी हुई है। लेकिन मामला काफी गंभीर है पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है।  

READ MORE: जान से मरवाकर फिंकवा दूंगा… BJP पूर्व विधायक के ड्राइवर ने चाकू की नोक पर किया दो बार रेप, राजनैतिक रसूख का डर दिखाकर महिला को धमकाया

कुछ दिन पहले उन्होंने भी कहा था कि वह किसी तरह की धमकी से डरते तो नहीं है लेकिन उनका भी परिवार है सुरक्षा के नाम पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय से तमांग सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से उन्हें विशिष्ट सुरक्षा देने की बात की जा रही है अब लेकिन जिस तरीके से उन्हें धमकी मिल रही है वह काफी चिंता का विषय बना हुआ है। फिलहाल अब देखना होगा कि इस बार क्या कुछ कार्रवाई होती है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m