शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ रहवासियों का गुस्सा फूटा है। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को लेकर रहवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

डॉग बाइट के लिए डॉग लवर्स भी जिम्मेदार

दरअसल करोंद स्थित मैपल ट्री सोसाइटी के रहवासियों ने प्रदर्शन किया। आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं से परेशान है।डॉग लवर्स के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। लोगों का कहना है कि डॉग बाइट के बढ़ते मामलों के लिए डॉग लवर्स भी जिम्मेदार हैं। शिकायत करने पर डॉग लवर्स झूठी FIR करा रहे है। सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक है। डॉग लवर्स रहवासियों को धमकाते है और उन खिलाफ झूठी शिकायतें करते हैं।

कुत्तों के हमले का विडियो वायरल

हर्षराज गुप्ता, खरगोन। बीटीआई रोड पर घर के बहार घूम रही सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों के झूंड ने हमला कर दिया। डरकर भागी महिला कुत्तों के हमले के दौरान नीचे गिर गई। सडक पर घूम रहे राहगीरों ने कुत्तों के झुंड को पत्थर फेंककर भगाया और महिला की जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गुरूवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बहार नगरपालिका की सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रतिभा मोडक घूम रही थी। सोशल मीडिया पर कुत्तों के हमले का विडियो वायरल हो गया है। हमले में घायल महिला का काफी बहा खून, निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना कोतवाली के बीटीआई रोड की है।

मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश: पारा 39°C के पार, सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान;

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m