कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में स्ट्रीट डॉग बाइट का शिकार बनी महिला की रैबीज के चलते मौत हो गयी। ग्वालियर ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में आवारा कुत्तों का आतंक अब जानलेवा होने लगा है।

5 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार

महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा

दरअसल मध्यप्रदेश के कई जिलों में आवारा कुत्तों यानी स्ट्रीट डॉग्स का आतंक जारी है। आये दिन किसी न किसी जिले से कुत्ते के काटने की खबरें आती रहती है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले में आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत हो गई। दाने बाबा की बगिया इलाके में रहने वाली 48 वर्षीय महिला किरण की रैबीज के चलते मौत हो गई है। महिला ने न्यू जयारोग्य अस्पताल के मेडिसिन विभाग में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि एंटी रैबीज के इंजेक्शन समय पर नहीं लगवाने के कारण केस बिगड़ा। हैरानी की बात यह भी है कि महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। ये सन्नाटा डर का है, क्योंकि उस इलाके में अभी भी आवारा डॉग्स खुले में घूम रहे है।

डॉग बाइट के केस एक लाख के पार

बता दें कि साल 2025 में जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में 82496 डॉग बाइट के मामले आए थे। वहीं जनवरी और फरवरी के डॉग बाइट के आंकड़ों के जोड़ा जाए तो डॉग बाइट के केस एक लाख के पार पहुंचते है, डॉक्टर्स द्वारा अपील की गई है। डॉग बाइट के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन का पूरा कोर्स लेना चाहिए,बीच में एंटी रेबीज इंजेक्शन को रोकना नहीं चाहिए। रेबीज की कोई दवा नहीं है, लेकिन इसकी रोकथाम की जा सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m