भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज केन्द्रपाड़ा जिले के दौरे के दौरान वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बयान के अनुसार, माझी ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रपाड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और बलदेव ज्यू मंदिर के पुनर्विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की.

मुख्यमंत्री ने केन्द्रपाड़ा में मैंग्रोव वनों के विस्तार और भितरकनिका व गहिरमाथा में ईको-टूरिज्म के लिए बुनियादी ढांचे के विकास की राज्य सरकार की योजना की घोषणा की. कलेक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने चल रहे विकास परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.
माझी ने जंगलों के संरक्षण, सड़क संचार के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और औद्योगिक व कृषि विकास के लिए उचित सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को केन्द्रपाड़ा में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री ने जिले में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए सख्ती से कानून लागू करने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से तटीय जिलों में उद्योग, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करने को कहा.
इन्हें भी पढ़ें:
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
- Vijaya Dashmi : झारखंड में अष्टमी-नवमी और दशहरा की तारीख पर असमंजस, बाबा बैद्यनाथ धाम में बुधवार को मनेगी विजयादशमी
- Ranchi Crime News : रांची में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हत्या, झाड़ियों में मिला शव,रेप की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- Instagram पर लड़की से दोस्ती के बाद सीकर पहुंचा युवक, फ्लैट पर 8-10 लोगों ने क्या किया?
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के मनोज तिवारी, बोले- कानून के हाथ बहुत लंबे हैं, अपराधी बचेंगे नहीं

