हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर में उस वक्त बड़ा एक्शन देखने को मिला जब जिला उपायुक्त (DC) खुद मौके पर पहुंचे और लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की।

हरियाणा डेस्क। हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर में उस वक्त बड़ा एक्शन देखने को मिला जब जिला उपायुक्त (DC) खुद मौके पर पहुंचे और लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की।

शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं को बुलाकर DC ने उनकी समस्याएं सुनीं और देरी के कारणों की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।

DC ने विशेष रूप से नगर परिषद सचिव को कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर जाकर निपटारा करने का आदेश दिया, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर सख्त संदेश गया।

कब्जों से जुड़ी शिकायतों के निपटारे का सख्त आदेश

कई अन्य मामलों की भी बारीकी से समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों का जल्द और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में मौजूद लोगों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताया।

इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, शुगर मिल एमडी कृष्ण कुमार, डीएसपी रोहताश, डीडीपीओ रितू लाठर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।