चंडीगढ़. पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खरीफ ख़रीद सीजन की तैयारियों में तेज़ी लाते हुये राज्य भर की अनाज मंडियों में से धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए पुख़्ता प्रबंध किये जा रहे हैं।
स. खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बरसट के साथ आज किसान भवन में कृषि, ख़ाद्य और सिवल स्पलाई और पंजाब मंडी बोर्ड के सीनियर अधिकारियों के साथ खरीफ की फ़सल की निर्विघ्न खरीद के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया।

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से कैलीबरेटिड नमी मीटर लगाए जाएंगे
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सभी अनाज मंडियों में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से कैलीबरेटिड नमी मीटर लगाए जाएंगे जिससे नमी की माप एकसमान की जा सके। उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केन्द्रों में सफ़ाई, पीने वाले पानी, शैड और बिजली जैसे ज़रूरी बुनियादी ढांचे के लिए पुख़ता प्रबंध किये जा रहे हैं जिससे धान की निर्विघ्न खरीद को यकीनी बनाया जा सके।
वीडियो कान्फ़्रेंस से बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा
इसी मीटिंग के दौरान कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी मुख्य कृषि अधिकारियों (सी.ए.ओ.) के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का जायज़ा लिया। कृषि विभाग के प्रशासनिक सचिव डा. बसंत गर्ग ने सी.ए.ओज़ को इस मुश्किल समय में किसानों की सहायता के लिए ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मंडी में सूखी फ़सल लाने के लिए जागरूक करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे उनको अपनी फ़सल बेचने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर ने बताया कि खरीद सीजन के दौरान किसानों की सहायता के लिए अनाज मंडियों में बिजली, शैड, शौचालय और पीने वाले साफ़ पानी सहित अन्य ज़रूरी सहूलतों को यकीनी बनाने के लिए बोर्ड के फील्ड स्टाफ को तैनात किया गया है।
ख़ाद्य, सिवल स्पलाई और उपभोक्ता मामले विभाग के डायरैक्टर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि बारदाने की ज़रूरी 5.40 लाख गांठों में से लगभग 3.50 लाख गांठें प्राप्त हो चुकी हैं और बाकी रहती गांठे सितम्बर महीने के मध्य तक पहुँचने की उम्मीद है।
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त

