कर्ण मिश्रा, ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और IG अरविंद सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें बेहद अनोखे अंदाज में विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस आरक्षक सुनील यादव ने अपनी हैरतअंगेज ताकत का प्रदर्शन करते हुए फूलों से सजी कार को अपने दांतों से खींचकर सभी को चौंका दिया।

READ MORE: ‘सुरक्षा की गारंटी दो, आज ही आश्रम आ जाऊंगी’, आलोचनाओं पर साध्वी हर्षानंद का जवाब,  बोलीं- हर बात पर आपत्ति करना संतों का धर्म नहीं    

फूलों से सजी कार में सवार सेवानिवृत्त IG अरविंद सक्सेना को आरक्षक सुनील यादव ने IG कार्यालय परिसर से मुख्य सड़क तक दांतों के सहारे खींचा। इसके बाद उन्होंने IG को सैल्यूट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।

READ MORE: सरकार का बड़ा ऐलान: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले MP के खिलाड़ियों को मिलेगा 25-25 लाख का इनाम और सरकारी नौकरी

बताया जा रहा है कि आरक्षक सुनील यादव इससे पहले भी दांतों से ट्रैक्टर और ट्रक खींचने जैसे कारनामे कर चुके हैं और अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। विदाई समारोह में DIG असित यादव, SSP धर्मवीर सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से सेवानिवृत्त IG अरविंद सक्सेना का सम्मान किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m