कमल वर्मा, ग्वालियर। शहर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां ITBP के प्रधान आरक्षक की 17 साल की बेटी ने घर के स्टडी रूम में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 11वीं की छात्रा के सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड नोट और शुरुआती जांच में सामने आया है कि रिजल्ट बिगड़ने और सप्लीमेंट्री आने से छात्रा तनाव में थी।
पिता भारत तिब्बत सीमा पुलिस में दिल्ली में पदस्थ
दअरसल भारत तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) बल के प्रधान आरक्षक का परिवार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घोसीपुरा में रहता है। प्रधान आरक्षक दिल्ली में पदस्थ हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक 7 साल का बेटा है। 17 साल की छोटी बेटी ने हाल ही में 11वीं की परीक्षा दी थी। 11वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रा सप्लीमेंट्री से परेशान थी। मंगलवार रात सभी ने साथ खाना खाया और सो गए। छात्रा स्टडी रूम में सोई थी। घर के बाकी लोग दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान उसने दूसरे कमरे में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली।
30 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर रजत चंद्र भांग चंदन और रुद्राक्ष की माला अर्पित,
परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई
गोली की आवाज सुनते ही मां और छोटा भाई दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पड़ोसियों और किराएदारों की मदद से खून से लथपथ छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। जहां एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह पढ़ाई में अच्छी नहीं है उसकी परीक्षा में सप्लीमेंट्री आई है। माता-पिता के सपनों पर खरा नहीं उतर रही है इसलिए वहां आत्महत्या कर रही है।
MP Morning News: सीएम आज विभागों की करेंगे समीक्षा, 23 मई तक गेहूं खरीदी, कांग्रेस की बैठक,
परीक्षा के दबाव और बच्चों में बढ़ते मानसिक तनाव पर सवाल
पुलिस ने सुसाइड नोट और घटनास्थल से पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है। छात्रा का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज परिजनों, दोस्तों और स्कूल से जानकारी जुटा रही है कि कहीं अन्य कोई कारण तो नहीं था। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और बच्चों में बढ़ते मानसिक तनाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

