कुंदन कुमार, रांची। झारखंड में JPSC-JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितता और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। Lalluram.com की ग्राउंड रिपोर्ट में आंदोलन स्थल पर छात्रों का आक्रोश और उनकी मांगों को करीब से समझने की कोशिश की गई। बारिश और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन स्थल पर डटे हुए हैं।

जमीन पर बैठकर प्रदर्शन, मांगों पर अड़े छात्र
आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की कथित गड़बड़ी उनके भविष्य को प्रभावित करती है।
छात्रों की प्रमुख मांग है कि परीक्षा से जुड़े विवादों और उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।

आंदोलन स्थल पर दिखा छात्रों का आक्रोश
Lalluram.com की टीम जब आंदोलन स्थल पर पहुंची तो वहां छात्रों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे थे। आंदोलन स्थल पर अलग-अलग वर्गों के लोगों की मौजूदगी भी नजर आई, जो छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे।

सरकार से बातचीत के बाद भी बनी हुई है असमंजस की स्थिति
छात्रों और सरकार के बीच बातचीत की कोशिशों के बावजूद आंदोलन को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई हो।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच सहमति बन पाएगी? या फिर JPSC-JSSC को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा?

देखिए वीडियो –