Rajasthan News: राजस्थान में Student Union Elections बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को जयपुर के टोंक फाटक पुलिया के पास तीन छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं मिलेगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।

तीन छात्र नेता टंकी पर चढ़े
राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष कोशेन खान और सदस्य वियोना जाट सुबह से पानी की टंकी पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपाध्यक्ष कोशेन खान ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी कारण उन्हें यह तरीका अपनाना पड़ा।
16 दिन से जारी है आंदोलन
छात्र नेताओं के अनुसार, राजस्थान विश्वविद्यालय में पिछले 16 दिनों से आंदोलन चल रहा है। वहीं छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि इतने लंबे आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि उनके पास खाने का कोई इंतजाम नहीं है। वे केवल पानी के सहारे आंदोलन जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पानी खत्म होने के बाद भी वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे और अपनी मांगों पर डटे रहेंगे। मौके पर मौजूद पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
छात्र दो मांगों पर अड़े
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। राजस्थान के विश्वविद्यालयों में पिछले चार वर्षों से बंद छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू किए जाएं। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं पर कथित लाठीचार्ज और बिहार में छात्रों पर गोलीबारी की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

