अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस स्कूल में शिक्षा देकर बच्चों का जीवन संवारने का काम किया जाता है, वहां मासूमों के हाथ में फावड़ा और तगाड़ी पकड़ा दी गई। इसका वीडियो सामने आते विद्यालय प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, पूरा मामला सतना के रामपुर बघेलान ब्लॉक के शासकीय विद्यालय त्योंधरा क्रमांक-1 का है। आरोप है कि स्कूल पहुंचे छात्रों से सड़क पर पड़ी गिट्टी फावड़े से उठवाकर एक जगह से दूसरी जगह ढुलवाई गई। इस पूरे मामले का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में स्कूली बच्चे स्कूल परिसर अथवा आसपास के मार्ग पर फावड़े से गिट्टी उठाते और उसे दूसरी जगह ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


