चंडीगढ़। पंजाब में अब मनमानी छुट्टी मारने वाले छात्रों की शामत आ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर डम्मी दाखिलों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। इन निर्देशों के अनुसार डम्मी दाखिले मिले तो सम्बन्धित स्कूलों की मान्यता भी रद्द होगी। कम उपस्थिति होने वाले छात्रों को सालाना बोर्ड परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
बोर्ड ने इन कारणों पर दी है रियायत बोर्ड ने स्कूल में उपस्थित न होने के लिए कुछ विशेष मौकों का ही प्रावधान रखा है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपाड आई.डी. को भी अनिवार्य कर दिया है। बिना आपार आई.डी. वाले बच्चों को आगामी सत्र में बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नहीं चलेगा बहाना
आमतौर पर देखने में आया है कि कुछ स्कूल इस तरह के छात्रों को एडमिशन देते हैं जो पहले ही बिना अटेंडेंस के परीक्षा देने की अनुमति दिए रहते हैं। स्कूल में एडमिशन के बाद कई छात्र कोचिंग के लिए चले जाते हैं। ऐसे में स्कूल से लंबी छुट्टी के लिए बोर्ड ने कुछ विशेष कारणों को ही सही माना है। अब बच्चों के लिए सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी या कोई गंभीर कारण होने पर ही लंबी छुट्टी मान्य होगी।
आम कारणों में बच्चों या अभिभावकों को स्कूल को पहले से लिखित सूचना देनी जरूरी होगी। बोर्ड की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान छात्र की गैर-हाजिरी का कारण सही न पाया जाने पर उसका एडमिशन डम्मी माना जाएगा और उसे वार्षिक परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया
- कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 हजार फीस से लेकर 3 साल की वैधता तक जानें नियम
- भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा!


