इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के 88 ट्राइबल ब्लॉकों में अब 10-10 बसें बच्चों को आने जाने की लिए प्रदेश सरकार देंगी, इसकी घोषणा खंडवा में जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने की है। उन्होंने कहा कि अब छात्रावास बंद कर देंगे, बेटा बेटी को सुबह 08 घर से बस लेकर जाएगी  दोपहर का भोजन भी कराएंगे फिर 5:00 बजे बच्चों को बस में बिठाकर घर वापस सही सलामत छोड़ देंगे। बस से आना जाना भी फ्री ओर भोजन भी फ्री पूरा खर्चा सरकार उठाएंगी। 

READ MORE: महिला की गला घोंटकर हत्या से सनसनी: परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

उन्होंने कहा कि मेरी हरसूद विधानसभा में दस हजार बच्चे पढ़ते है, प्रत्येक बच्चों पर खर्चा फिर छात्र अधीक्षका और चार लोग देखने के लिए उनकी तनखा । इसलिए बस ले लो, बच्चों को बैठाव खंडवा कॉलेज लाव सुबह लाव शाम को वापस घर भेज दो इससे फायदा होगा। ये पूरा प्रोजेक्ट बनाकर हमने मुख्यमंत्री को दिया है। 88 ट्राइबल ब्लॉकों में दस-दस बसे दी जाएगी। आने वाले सालों में ये बदलाव भी आपको देखने को मिलेगा। क्यों हमारी मोहन यादव की सरकार आपको आगे बढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, गरीबों के विकास की बात करने वाली है भाजपा सरकार है।

READ MORE: मंदिर के सामने शराब दुकान का मामला: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर को लगाई फटकार, दी आखिरी चेतावनी

मंत्री विजय शाह ने कहा कि हम क्या कम करे रहे है, बच्चों को क्या मिल रहा है, क्या हो रहा है इसके लिए हमने ट्राइबल डिपार्टमेंट का ऐप भी बनाया दिया है, जिसका नाम शालिनी ऐप रखा है। आप गूगल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं देख सकते हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हित की रक्षा करने वाली सरकार है हमेशा गरीबों के लिए योजना बनाने वाली सरकार है। बता दें कि, आज माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित छात्रोत्सव कार्यक्रम “पंख” में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शाह शामिल हुए । इस दौरान मंत्री ने यहां विद्यार्थियों को संबोधित किया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m