बदायूं। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघ श्याम गौतम का शव किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

फंदा लगाकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा लगातार फोन करने पर संपर्क न होने पर शक हुआ, जिसके बाद मकान मालिक ने कमरे की जांच की और बदायूं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

READ MORE: ‘पुष्पा’ बनने चले थे! पुलिस को गच्चा देने के लिए तस्करों ने लगाया गजब का जुगाड़, खाकी ने 61 लाख की जब्त की अवैध बीयर

छानबीन में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि खिड़की से अंगोछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।