Dharm Desk – जीवन में सफलता के लिए मेहनत करना जरूरी है, लेकिन, कई बार पूरी कोशिशों के बावजूद भी चाहे हुए रिजल्ट नहीं मिलते हैं. ऐसे में व्यक्ति निराश हो जाता है और उसे लगता है कि उसकी किस्मत, भाग्य उसका साथ नहीं दे रही. धार्मिक परंपराओं में कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपना कर जीवन में आ रही बाधा को दूर करने और सफलता के रास्ते खोनेल में मदद मिल सकती है. सबसे पहले यह जानने कि इन उपायों को करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है, कि इन्हें केवल दिखावे के लिए नहीं उपायों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान के समक्ष रखना है.

तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें

यदि आर्थिक तंगी या कार्यों में रुकावट आ रही. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित है. दिन उपाय करने से विशेष फल और कृपा मिलती है. गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है. यह उपाय व्यापार में वृद्धि के लिए भी बहुत उपयोगी है. यदि इस उपाय की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र में की जाए तो इसका प्रभाव जल्दी देखने को मिलता है.

भगवान शिव को पीले कनेर का फूल अर्पित करें

    गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सुबह भगवान शिव को पीले कनेर का फूल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ इस दौरान एक छोटा सा मंत्र भी बोल सकते हैं…ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः मंत्र.

    पीला रूमाल रखना शुभ संकेत

      गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन पीले कपड़े पहने या पीला रुमाल अपने साथ में रखे. इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है. किसी जरूरी कार्य के लिए घर से निकलते समय पीले रंग की मिठाई खाकर निकलना भी शुभ है, इससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है.

      चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए

      इसके अलावा, गुरुवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डाकलर स्नान करना चाहिए. इसके बाद भगवान के समक्ष ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करे और बाहर जाती समय केसर का तिलक लगाए यदि संभव हो तो केले के पेड़ में भी जल अर्पित करके ही घर से निकले.