धर्म: कभी-कभी सब कुछ ठीक चल रहा होता है, फिर भी अचानक काम बिगड़ने लगते हैं, बच्चों की तबीयत खराब रहने लगती है या घर में कलह का माहौल बन जाता है. ऐसे हालात में बड़े-बुज़ुर्ग अक्सर कहते हैं – “नज़र लग गई है.” नज़र लगना हमारी भारतीय परंपरा में एक प्रचलित धारणा है, जिसे हम नकार नहीं सकते. अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, काम में रुकावटें आ रही हैं या बच्चे अचानक चिड़चिड़े हो गए हैं, तो एक बेहद आसान और असरदार देसी टोटका आजमा सकते हैं और वो भी बिना किसी मंत्र या पूजा के.

इस उपाय के लिए बस 7 लाल सूखी मिर्च, थोड़ा नमक और थोड़ी राई की जरूरत होती है. इन्हें किसी साफ कपड़े में लेकर उस व्यक्ति के सिर से 7 बार घड़ी की दिशा में उतारें. यह प्रक्रिया करते समय मन में नीयत रखें कि सारी नकारात्मक ऊर्जा हट रही है. इसके बाद इन्हें आग में डाल दें. जैसे ही यह सामग्री आग में जाएगी, तीव्र गंध और चटकने की आवाज़ आएगी — मान्यता है कि इसी के साथ नज़र भी जलकर समाप्त हो जाती है.
इन लोगों के लिए कारगर
यह उपाय खासतौर पर छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों या लगातार परेशान रहने वाले लोगों के लिए कारगर माना जाता है. इस टोटके को हर मंगलवार और शनिवार को करने की सलाह दी जाती है, खासकर जब आपको लगने लगे कि बिना कारण सब कुछ उल्टा-पुल्टा हो रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- उत्तराखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! बाबा केदार के दर पर टेकेंगी माथा, जानिए पूरा शेड्यूल
- भण्डारपुरी धाम में CM साय ने की चार विकास कार्यों की घोषणा, 29 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, बोले- बाबा गुरु घासीदास के मार्ग पर आगे बढ़ रही सरकार
- सड़क हादसे में चालक की गलती साबित करना ही मुआवजे की एकमात्र शर्त नहीं, हाईकोर्ट ने 26 साल पुराने मामले में दिया बड़ा फैसला
- किसी भी जिले में अचानक पहुंचेंगे CM डॉ. मोहन, अफसरों को बैठक में दिए निर्देश- जन विश्वास अभियान के दौरान फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स

