चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जिसमें पता चला कि उसने सुखबीर बादल की छाती पर हमला करना था पर किसी तरह वह इस हमले में बच गए। इस बयान के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि यह हमला पूरी सोची समझी गई साजिश थी। हमला क्यों किया गया इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
इस मामले में पुलिस ने आगे बताया कि सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी गुरुद्वारे में ही पिछले 2 साल से सेवादार के रूप में काम कर रहा है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है जो 60 से 62 साल के हैं, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सुरक्षाकर्मियों के कारण बची जान
नांदेड़ पुलिस ने बताया कि सुखबीर बादल के ऊपर गुरुद्वारा साहिब के अंदर कृपाण के साथ हमला किया गया था। जैसे ही हमला हुआ तो उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की पर इस दौरान कृपाण सुखबीर बादल के हाथ पर लग गई और गहरा कट पड़ गया। उनके साथ एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है। अगर सुरक्षाकर्मी समय पर नहीं रोकते तो यह हमला उनके लिए जानलेवा बन जाता।
टांके लगे है हाथ पर आपको बता दें कि इस हादसे में सुखबीर बादल के 2 से 3 टांके लगे हाथ में
इस घटना के बाद सुखबीर बादल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईलाज के दौरान देखा कि उनके जख्म काफी गहरे हैं। जिस कारण उनके दाहिने हाथ में 2 से 3 टांके लगाने पड़े। हालांकि सुखबीर बादल की हालत अब पहले से कहीं बेहतर बताई जा रही है।
- Atar Singh Bhadana Murder Case: पहले फैलाई ग्रामीणों के घायल होने की अफवाह, फिर माइंस पर हमला; अब तक 19 गिरफ्तार
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
- ‘तेहरान में ट्रंप सलाखों के पीछे’, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पोस्टर लगाकर उड़ाया मज़ाक
- CG Weather Today : अक्टूबर के अंतिम में ठंड की दस्तक के बीच होगी बारिश! साइक्लोन के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार
- Rajasthan Panchayat Election: मोरीजा पंचायत में मतपेटी सील होते ही क्यों भड़के ग्रामीण? पथराव के बाद लाठीचार्ज

