मोहाली. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हाल ही में जानलेवा हमलों को लेकर अब भी चिंता बरकरार है. यह उनपर दूसरा जानलेवा हमला था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी से इस हमले की जांच कराने की मांग की. इस बारे में सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने कहा कि उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है.
जानकारी हो कि अभी तक हरसिमरत कौर पुलिस कार्यवाही से संतुष्टि नहीं है. यही कारण है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है. पत्र में हरसिमरत कौर ने गत 13 अगस्त की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब सुखबीर बादल, वे खुद और उनके बच्चे नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे, तभी एक हमलावर ने तलवार से सुखबीर बादल पर हमला कर दिया. इस हमले में सुखबीर बादल की दाईं बांह में चोट आई और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ.
उन्होंने इसकी तुलना 4 दिसंबर 2024 को श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर में हुए हमले से की और कहा कि दोनों हमलों का तरीका एक जैसा है और दोनों पवित्र गुरु घरों में किए गए.
किए गंभीर सवाल
उन्होंने कहा है कि यह बेहद चिंतनीय बात है कि लगातार बदल तक ऐसे हमलावर पहुंच रहे हैं. पंजाब पुलिस के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि 4 दिसंबर के हमले का आरोपी नारायण सिंह सूचीबद्ध उग्रवादी और कथित आईएसआई का गुर्गा था, बावजूद इसके उसे सुखबीर बादल तक पहुंचने दिया गया.
पत्र में आरोप लगाया गया कि तत्कालीन एसपी हरपाल सिंह रंधावा को हमले से दो दिन पहले हमलावर के साथ घुलते-मिलते देखा गया था. साथ ही तत्कालीन अमृतसर पुलिस कमिश्नर पर जांच से पहले ही हमलावर को निर्दोष ठहराने का प्रयास करने का आरोप लगाया.
हरसिमरत कौर ने कहा कि पुलिस ने शुरू में न तो सुखबीर बादल और न ही उनकी सुरक्षा टीम के बयान दर्ज किए, बल्कि एफआईआर एक स्थानीय एसएचओ के बयान पर दर्ज की गई. बाद में आरोपी को आसानी से जमानत भी मिल गई. इस सभी कारणों को देखते हुए यह पत्र लिख कर के केंद्रीय मंत्री से जांच की मांग की गई है.
- Atar Singh Bhadana Murder Case: पहले फैलाई ग्रामीणों के घायल होने की अफवाह, फिर माइंस पर हमला; अब तक 19 गिरफ्तार
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27 अक्टूबर से बारिश और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड
- ‘तेहरान में ट्रंप सलाखों के पीछे’, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पोस्टर लगाकर उड़ाया मज़ाक
- CG Weather Today : अक्टूबर के अंतिम में ठंड की दस्तक के बीच होगी बारिश! साइक्लोन के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार
- Rajasthan Panchayat Election: मोरीजा पंचायत में मतपेटी सील होते ही क्यों भड़के ग्रामीण? पथराव के बाद लाठीचार्ज

