Sukhbir Badal Daughter Marriage : सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। पंजाब के लांबी हल्के के गांव बादल में जागो समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें सुखबीर सिंह बादल और हर्षिमरत कौर बादल के घर में आयोजित जागो समारोह की हैं, जो उनकी बेटी की शादी से पहले हुई। शादी अगले महीने है, और घरों में रौनकें अभी से देखने को मिल रही हैं।
जागो समारोह की धूम
रविवार को गांव लांबी में जागो निकाली गई। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल, हर्षिमरत कौर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और मनप्रीत सिंह बादल समारोह में नाचते हुए नजर आए। जागो की तस्वीरें और वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
जागो : पंजाबी परंपरा
पंजाब में शादी से पहले जागो निकालने की परंपरा है। यह समारोह रिश्तेदारों के घर-घर जाकर मनाया जाता है। जागो के जरिए शादी का संदेश दिया जाता है और इस दौरान खूब नाच-गाना और जश्न होता है।
अंतरराष्ट्रीय कारोबारी से हो रही शादी
सूत्रों के अनुसार, सुखबीर बादल की बेटी हरकीरत कौर की शादी एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी से हो रही है, जो मूल रूप से दोआबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनका परिवार विदेश में बस चुका है।

शादी फरवरी में तय है, और समारोह की शुरुआत 12 जनवरी को हो चुकी है। बीते दिन जागो के दौरान, सुखबीर बादल के घर से मनप्रीत बादल के घर तक यह परंपरागत उत्सव मनाया गया।
- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप शादी के बंधन में बंधे, वाराणसी में हुआ भव्य कार्यक्रम
- कनाडा में फिर गैंगवार की दस्तक! ‘दाल-रोटी रेस्टोरेंट’ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर ने वीडियो पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
- ग्वालियर में बिना अनुमति रैली, जुलूस, धरने पर प्रतिबंधः अगले दो महीने तक BNSS की धारा 163 लागू
- खूनी की तलाश में खाकी! नहर किनारे खून से सनी मिली युवक की लाश, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
- हरियाणा के पूर्व जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला पहुंचे सतलोक आश्रम: रामपाल से मुलाकात का वीडियो वायरल, बोले- जेल मंत्री रहते सेवा का मौका मिला

