चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला करीब आठ साल पुराने मानहानि के एक केस से जुड़ा है। अदालत में उनकी उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन उनकी ओर से वकीलों ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की।
सुखबीर बादल के वकील राजेश राय ने अदालत में याचिका दायर कर बताया कि बादल शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली गए हुए हैं। याचिका में स्पष्ट किया गया कि बैठक सुबह 11:30 बजे निर्धारित थी, जिस कारण वह कोर्ट नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी, बल्कि जरूरी कार्य की वजह से थी। वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि अगली सुनवाई पर सुखबीर बादल खुद पेश होंगे।

क्या है 8 साल पुराना यह मामला?
यह विवाद साल 2017 का है। मोहाली निवासी और अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर पाल सिंह ने सुखबीर बादल के खिलाफ IPC की धारा 499 के तहत मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज


