डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सोसाइट केस के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मृतक DM गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा। उन्होंने इस दौरान परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। इस मामले में सुखबीर बादल ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में शामिल कुछ लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और कुछ को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर लाल जीत भुल्लर को जेल में VIP सुविधाएं मिल रही है। बादल ने कहा कि उन्हें जेल में AC कमरा दिया गया है, घर से खाना आ रहा है और स्टाफ भी उनकी सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। पंजाब सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की भी कोशिश कर रही है। उन्हें जेल में किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह पूरा मामला पहले ही तय है दबाव में आ कर भुल्लर को गिरफ्तार तो कर लिया गया है, लेकिन आप कैदियों जैसे उन्हें नहीं रखा गया है। मजबूर कर दिया गया रंधावा को सुसाइट के लिए मीडिया से बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी को इस हद तक मजबूर करना कि वह सुसाइड जैसा कदम उठाए, यह बहुत दुखद और गंभीर मामला है।

Read This:-

उन्होंने आरोप लगाया कि गगनदीप सिंह रंधावा को एक मंत्री के दबाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन पंजाब सरकार इस मामले को बहुत हल्के में ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद सिर्फ मंत्री को बचाना है, इसलिए शिरोमणि अकाली दल को पंजाब पुलिस की जांच पर कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए ताकि सच सामने आ सके। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर CBI जांच नहीं हुई तो पंजाब पुलिस की जांच मंजूर नहीं होगी।