चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पहली बार पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की, जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले तीन महीनों से जेल में बंद हैं। मुलाकात के बाद सुखबीर ने मीडिया से बातचीत में पंजाब सरकार और पटियाला के SSP वरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके पास पासपोर्ट नहीं है, तो बनवा लें, क्योंकि अकाली सरकार बनने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जून 2025 में विजिलेंस ने बिक्रम मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन पर शेल कंपनियों और बेनामी लेन-देन के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति जमा करने और लगभग 540 करोड़ रुपये की ड्रग मनी को लॉन्ड्रिंग करने की कोशिश का आरोप है। सुखबीर ने कहा कि मजीठिया को झूठे केस में तीन महीने से कैद किया गया है। उन्होंने कहा, “लोग सोचते हैं कि दबाव डालकर अकाली नेताओं का मनोबल तोड़ा जा सकता है, लेकिन जितना दबाव डाला जाएगा, हम उतने ही मजबूत होंगे।” उन्होंने प्रकाश सिंह बादल का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 16 साल जेल में बिताए, लेकिन कभी नहीं झुके।

सुखबीर ने बताया कि मजीठिया की पत्नी हरसिमरत कौर बादल और गनीव कौर ने उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन तीन दिनों में वकील को केवल दो बार और गनीव को एक बार मिलने की अनुमति दी गई। हरसिमरत को केवल रक्षाबंधन के दौरान राखी बांधने के लिए मिलने की इजाजत मिली।
डेरा ब्यास प्रमुख ने भी की थी मुलाकात
कुछ दिन पहले डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने भी जेल में मजीठिया से मुलाकात की थी। इस तरह पंजाब सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। यह मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है।
- छतरपुर में महिला के साथ बर्बरता: मारपीट का वीडियो वायरल, बमीठा थाने में मामला दर्ज
- गुजरात में विजयादशमी की धूम: बहुचराजी में 300 करोड़ का नवलखा हार और रावण दहन का उत्साह
- बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी की हत्या से फैली सनसनीः आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने NH पर लगाया जाम
- PK ने IGIMS पहुंचकर जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से की मुलाकात, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य अपडेट
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ‘ब्रेक’: टोल प्लाजा से जा टकराई ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप, 2 की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल
