चंडीगढ़: अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल आज बहबल कलां फायरिंग केस में SIT के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने मेडिकल कारण बताते हुए उपस्थित नहीं होने की बात कही. सुखबीर बादल की जगह उनके वकील अर्शदीप कलेर और अकाली नेता बंटी रोमाना SIT के सामने पेश हुए. इस पूरे मामले में अब राजनीति मोड़ ले लिया है.
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता रणबीर सिंह ढींढसा ने इस मामले पर आरोप गलते हुए कहा कि सुखबीर बादल इसलिए पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें भाजपा से मैसेज मिला था, उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो रहा है. भाजपा ने खुद सुखबीर को पेश न होने के लिए कहा है. हालांकि इस मामले में अभी तक बादल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
इस मामले में अकाली नेता और सीनियर वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख जानबूझकर पॉलिटिक्स की जा रही है. उन्होंने मांग की कि सिट को पहले से पूछे जाने वाले सवाल लिखकर देने चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि सुखबीर बादल 30 सितंबर तक रैलियों में बिजी हैं. इसलिए उन्हें 30 सितंबर के बाद का समय दिया जाना चाहिए.
- रिंग तटबंध टूटने पर जल संसाधन विभाग का कड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड
- CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
- ‘दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत बेहतर’, विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा
- ‘लाखों महिलाएं आज आत्मनिर्भर’, जीविका के 20 साल पूरा होने पर निशांत कुमार ने गिनाए नीतीश के काम
- बाहर से शटर डाउन, अंदर से ब्लैक में सप्लाई: वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई

