चंडीगढ़: नांदेड साहिब में हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का अहम बयान सामने आया है. उनका आत्मबल देखने लायक है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ऐसे हमलों से न तो वह पहले डरे थे और न ही अब डरेंगे. सुखबीर ने कहा कि जिसके सिर पर वाहेगुरु का हाथ हो, उसे कोई आंच नहीं आ सकती, चाहे कोई कितना भी जोर लगा ले. इस बयान के सामने आने के बाद के बात तो तय है कि बादल के हौसले बुलंद हैं.
अकाली दल के अध्यक्ष बादल ने कहा कि ये ताकतें पंजाब की अमन-शांति को आग लगाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन गुरु साहिब ने मेहर की है. उन्होंने कहा कि वह ऐसी कार्रवाइयों से नहीं डरेंगे. शिरोमणि अकाली दल हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है. अकाली दल पंजाब की तरक्की, पंजाब की भाईचारे की सांझ और पंजाब की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है.
आपको बता दें कि सुखबीर सिंह बादल पर यह दूसरा हमला है, इसके पहले भी स्वर्ण मंदिर में उनपर हमला हुआ था. इसके बाद नादेड में उनपर कटार से वार हुआ है अच्छी बात यह हैं कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें बचा लिया और कृपाण उनके हाथों पर लगी.
- Asian Games 2026 : फाइनल में इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का टारगेट, अभिषेक-तिलक ने जड़ा अर्धशतक
- सुसनेर नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा की जीत: प्रदीप सोनी बने अध्यक्ष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने दी बधाई
- 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, मां ने स्कूल शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
- इंग्लैंड भेजने के नाम पर 56 लाख की ठगी: जानिए कैसे फर्जी वीजा थमाकर फिर ऐंठे गए लाखों रुपये?
- US इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख पापारो 5 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, टेक्नोलॉजी से लेकर समुद्री सुरक्षा तक होगी चर्चा

