शिरोमणि अकाली दल (SAD) में पूर्व प्रधान सुखबीर बादल ने फार्म भर कर शिअद की नए सिरे से सदस्यता ली। इसके साथ ही अब नए सदस्य बनने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
सदस्यता लेने के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद के गांव बादल में स्थित दफ्तर में पार्टी के आदेशों पर उन्होंने सदस्यता ली है। यह अलग अनुभव रहा। अब गांव में सदस्य बनने की शुरुआत की जाएगी।

कही यह बड़ी बात
सुखबीर ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में सिख संगत ने यह मैसेज साफ तौर पर दिया है कि जो भी ताकतें सिख धर्म के मसलों में दखलअंदाजी करेंगी उनको सिख संगत मुंह नहीं लगाएंगी। वही सदस्यता अभियान के लिए उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य तय किया गया है, लंबी हलके से 40 हजार की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। जबकि पूरे राज्य से 50 लाख का लक्ष्य रखा है।
- Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, 11 सड़कें बंद; 8 जगह डायवर्जन
- नारनौल को बड़ी सौगात! मेडिकल कॉलेज तक जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान
- फोन पर बात करने के शक में पत्नी की हत्या, दोषी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा!
- 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए कहां से आएगा ईंधन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप ; बोले- कल होगा ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’

