बठिंडा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके लिए पंजाब सर्वोपरि है. उनके इस बयान को अकाली दल के NDA में विलय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. पंजाब में एक बार फिर से फिर से यह चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को प्राथमिकता देने की बात कही। हालांकि, उनके बयान से गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा सामने नहीं आई. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की दुश्मन पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से कोई समझौता नहीं हो सकता. शिअद क्षेत्रीय पार्टी है, शिअद के लिए पंजाब नंबर वन है. जो पार्टियां शिअद की विचारधारा के साथ सहमत है, उनके साथ हम ओपन हैं. इन सभी बातों को देख कर ये समझ आ गया है कि भविष्य में फिर से दोनों पार्टी साथ नजर आ सकती है.

आपको बता दें कि सभी राजनीतिक पार्टी पंजाब में अपना जोर आजमा रही हैं. ऐसे में यह दोनों बड़ी पार्टी पंजाब में सरकार लाने की पूरी कोशिश कर रही है हाल ही में भाजपा भी पंजाब को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है. बीते दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे से यह स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी पंजाब को लेकर कई अहम रणनीति और मुद्दे को उठाने के मूड में है इन सभी के बीच में सुखबीर बादल का यह बयान बेहद अहम साबित हो सकता है.अब सुखबीर सिंह बादल के पंजाब को सर्वोपरि बताने वाले बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.