पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के पंज सिंह साहिब द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच बादल नजर आए, उन्हें जवानों ने चारों तरफ से घेरा हुआ था। सुखबीर बादल ने अपने गले में तख्त भी लटकाया हुआ था।
आपको बता दें कि सुखबीर बादल यहां पर दो दिनों तक सेवादार के रूप में काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने सेवकों के साथ चोला पहनकर, हाथ में बरछा और गले में तख्ती पहनकर सेवा की। बादल को सजा मिली थी जिसका वह पालन कर रहे हैं। इसके बाद अब वह गुरबाणी कीर्तन भी सुने।
बीते दिन हुआ था हमला
आपको बता दें कि बुधवार गोल्डन टेंपल में सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर फायरिंग की गई थी। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के तौर पर हुई है। नारायण पहले से कई मामलों में आरोपी रहा है वह एक दिन पहले से ही बादल पर हमला करने की प्लानिंग कर लिया था, इसके लिए उसने पहले आ कर स्वर्ण मंदिर में रेकी भी की थी।
- आप भी घर पर बनाएं हलवाई जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की, बस फॉलो कर लें ये स्टेप्स …
- लाडली बहनों हो जाओ तैयार! इस दिन खाते में आएगी 34वीं किस्त, ग्वालियर से सीएम डॉ मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500-1500 रुपये
- आंध्र प्रदेश में सामने आया करोड़ों का GST घोटाला ! रेस्टोरेंट वालों ने सरकार को लगाया 70,000 करोड़ का चूना; जानें कैसे राज्य में रेस्टोरेंट सिंडीकेट ने किया अरबों का गोलमाल
- गैस सिलेंडर को संभालकर करें इस्तेमाल! अब 15 नहीं, 25 दिन बाद मिलेगी अगली बुकिंग
- ‘लौंडियाबाजी’ के चक्कर में मत पड़ो’, धीरेंद्र शास्त्री ने सेवादारों को लगाई तगड़ी फटकार, बोले- चाय से ज्यादा केतली गरम हो रही है…

