अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने दी। सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने “तनखैया” (धार्मिक दोषी) करार दिया था, जिसके बाद वे अकाली दल की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे थे। हालांकि, उनकी धार्मिक सजा का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
वर्किंग कमेटी को सौंपा इस्तीफा
अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद सुखबीर सिंह बादल ने अपना इस्तीफा पार्टी की वर्किंग कमेटी को सौंप दिया। उन पर शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय हुई गलतियों का आरोप लगा था। सुधार आंदोलन के नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था।
शिरोमणि अकाली दल की स्थापना के उद्देश्यों से भटकाव
बंदी छोड़ दिवस पर कौम को संबोधित करते हुए ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा था कि शिरोमणि अकाली दल अपने मूल उद्देश्यों से भटक गया है, जिन उद्देश्यों के लिए इसकी स्थापना की गई थी।
कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में भुंदर
वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भुंदर फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। भुंदर, बादल परिवार के करीबी माने जाते हैं और उन्हें सुखबीर सिंह बादल को “तनखैया” करार दिए जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब बादल के इस्तीफे के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

जल्द होगा नए अध्यक्ष का चयन
सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी जल्द ही नए अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक करेगी। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया में पार्टी के युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।
- Haryana Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर
- ‘मच्छर मामा’ का एनकाउंटरः कच्छा गैंग से जुड़े 1 लाख का इनामी बदमाश और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़, जानें उसके बाद क्या हुआ?
- ‘राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के टूलकिट बन गए हैं’, झारखंड के 3 दिवस प्रवास पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, कांग्रेस को जमकर घेरा
- तिरहुत MLC चुनाव: MIT स्ट्रॉन्ग रूम में सील मतपेटियां की CCTV से पैनी नजर, 27 को होगी मतगणना
- मां के संबंधों पर भड़का बेटा! शिवकुमार की हत्या कर कट्टे में भरा शव, नाले के पास फेंका; दो गिरफ्तार

