चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर लगातार नादेड में यह दूसरा हमला है. इसके पहले स्वर्ण मंदिर (श्री हरमंदिर साहिब) अमृतसर पर उन पर जानलेवा हमला किया गया था, बड़ी बात यह है कि कि डेढ़ साल पुराने हमले का आरोपी जमानत पर बाहर आ चुका है. बदल की ओर से लगातार शिकायत के बाद भी अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. बादल की ओर से इस मामले में जांच एजेंसी बदले जाने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दर्ज की गई है.
आपको बता दें कि सुखबीर बादल की शिकायत पर अमृतसर के कोतवाली थाने की पुलिस ने चार सितंबर 2024 को नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था. आरोप के अनुसार, श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सेवा के दौरान नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर बादल पर पिस्तौल से हमला करने का प्रयास किया था.
इस घटना के तुरंत बाद श्री हरमंदिर साहिब परिसर में तैनात टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

एजेंसी बदले को लेकर याचिका दर्ज
इस मामले में सुखबीर सिंह बादल की ओर से जांच एजेंसी बदलने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. याचिका पर अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है. अब मामले में गवाहियों की शुरुआत होने के बाद सुनवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन इस मामले में देरी की वजह से बादल परिवार में नाराजगी देखी जा रही है. अदालत में होने वाली आगामी कार्यवाही से यह स्पष्ट होगा कि मामले में आरोपों और जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आगे किस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाती है.
- IIT बॉम्बे प्रोफेसर दूल्ला से 8 घंटे तक पूछताछ, क्लासमेट समेत करीब 50 लोगों के बयान दर्ज
- Gold Silver Price Today : सोने में फिर तेजी, चांदी 2.35 लाख रुपए किलो के करीब, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट
- बार-बार अलार्म बंद करके पांच मिनट और सोने की आदत कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत? जानिए इसके नुकसान और बचने के उपाय
- Share Market Crash : 9 महीने में 8 कंपनियों की आधी मार्केट वैल्यू साफ, 132 शेयर 25% से ज्यादा टूटे
- दहेज केस में दिल्ली हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, हर असंवेदनशील व्यवहार को क्रूरता नहीं माना जा सकता
