अमृतसर. सुखबीर सिंह बादल आज दमदमा साहिब में सेवा कर रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत, सुखबीर बादल ने सबसे पहले नीला चोला पहनकर और हाथ में बरछा लेकर पहरेदार की सेवा की। इसके बाद उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और गले में तख्ती लटकाई हुई थी। इसके बाद सुखबीर बादल लंगर हॉल में बर्तनों की सफाई करेंगे।
आज उनकी सजा का सातवां दिन है। इससे पहले सुखबीर सिंह बादल हरमंदिर साहिब अमृतसर, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में सजा के तहत सेवा कर चुके हैं। इस दौरान दलजीत सिंह चीमा, बलविंदर सिंह भूंदर और अन्य अकाली दल के नेता भी उनके साथ दिखाई दिए।

जानें और किन नेताओं को सुनाई गई है सजा
श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल के साथ सुखदेव सिंह ढींढसा को भी सजा सुनाई है। अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह पर धार्मिक कार्यक्रमों में बोलने पर पाबंदी लगाई गई है। सुच्चा सिंह लंगाह, हीरा सिंह गाबड़िया, बलविंदर सिंह भूंदर, दलजीत चीमा और गुलजार सिंह रणीके को संगतों के लिए बने बाथरूम की सफाई का आदेश दिया गया है। साथ ही, उन्हें नहाने के बाद लंगर हॉल में एक घंटे तक बर्तन साफ करने, एक घंटे तक कीर्तन श्रवण करने और श्री सुखमनी साहिब के पाठ करने का आदेश भी दिया गया है।
- CG Suicide News : मानसिक चिकित्सालय में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
- UPSC 2025 में वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने दी बधाई
- अखिलेश यादव ने की शंकराचार्य के विषय में एकजुटता दिखाने की अपील, कहा- सभी साधु-संत और आमजन दें समर्थन
- पत्नी ने सहेली के साथ रात भर किया ऐसा काम, गुस्से में पति ने उठाया खौफनाक कदम, फिर खुद बुलाई पुलिस
- CG News : चलती कार में युवकों की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

