अमृतसर. सुखबीर सिंह बादल आज दमदमा साहिब में सेवा कर रहे हैं। श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत, सुखबीर बादल ने सबसे पहले नीला चोला पहनकर और हाथ में बरछा लेकर पहरेदार की सेवा की। इसके बाद उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और गले में तख्ती लटकाई हुई थी। इसके बाद सुखबीर बादल लंगर हॉल में बर्तनों की सफाई करेंगे।
आज उनकी सजा का सातवां दिन है। इससे पहले सुखबीर सिंह बादल हरमंदिर साहिब अमृतसर, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में सजा के तहत सेवा कर चुके हैं। इस दौरान दलजीत सिंह चीमा, बलविंदर सिंह भूंदर और अन्य अकाली दल के नेता भी उनके साथ दिखाई दिए।

जानें और किन नेताओं को सुनाई गई है सजा
श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल के साथ सुखदेव सिंह ढींढसा को भी सजा सुनाई है। अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह पर धार्मिक कार्यक्रमों में बोलने पर पाबंदी लगाई गई है। सुच्चा सिंह लंगाह, हीरा सिंह गाबड़िया, बलविंदर सिंह भूंदर, दलजीत चीमा और गुलजार सिंह रणीके को संगतों के लिए बने बाथरूम की सफाई का आदेश दिया गया है। साथ ही, उन्हें नहाने के बाद लंगर हॉल में एक घंटे तक बर्तन साफ करने, एक घंटे तक कीर्तन श्रवण करने और श्री सुखमनी साहिब के पाठ करने का आदेश भी दिया गया है।
- JPSC Scam: CID की झारखंडभर में बड़ी कार्रवाई, रांची समेत 5 जिलों के 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
- IFS नेगी बने ईरान में भारत के नए राजदूत, विदेश मंत्रालय में जॉइन्ट सेक्रेटरी के पद पर थे नियुक्त
- सिंगरौली में राजस्व व्यवस्था पर ‘ब्रेक’! सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, तहसील कार्यालय में जमा किए बस्ते
- सैलरी के साथ घूस भी चाहिए! 50 हजार की रिश्वत लेते धराया नरेगा संविदा ऑपरेटर, जानिए कैसे खुली काली करतूत की पोल
- ‘पाकिस्तानी एजेंट’ बताकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत, दिल्ली पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग


