Sukhdeo Bhagat Bastar Visit : शिवम मिश्रा, रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 7 अक्टूबर को एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. दो दिवसीय दौरे में वह बस्तर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जायजा लेंगे. साथ ही बाढ़ पीड़ितों से नुकसान को लेकर भी चर्चा करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, 15 दिन के भीतर राज्य में उनका यह दूसरा दौरा होने वाला है. 7 से 9 अक्टूबर को वह बस्तर में रहेंगे. जहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही बाढ़ से प्रभावित हुए इलाकों में भी जाएंगे. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे.

बता दें कि बीते दिनों मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार मूसलाधार बारिश हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ का बस्तर और बीजापुर पर इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा. नदी-नालों में जलस्तर चढ़ने से आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई. लोगों के घर डूब गए और जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन को भारतीय वायुसेना की मदद लेनी पड़ी. भारतीय वायु सेना के स्पेशल एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बड़ा रेस्क्यू अभियान चलाया गया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H