चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन हो गया है। आज उनकी पार्थिव देह को चंडीगढ़ में रखा जाएगा, और कल (30 मई) को उनके पैतृक गांव उभवाल, संगरूर ले जाया जाएगा, जहां उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर में सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बादल के भरोसेमंद सहयोगी रहे ढींडसा
सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1972 में निर्दलीय विधायक के रूप में की थी। इसके बाद 1980 और 1985 में वे लगातार दो बार संगरूर से विधायक चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वे 2000 से 2004 तक केंद्रीय खेल मंत्री रहे। इसके अलावा, वे पंजाब से राज्यसभा सांसद भी चुने गए।
2014 में ढींडसा ने संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सुखदेव सिंह ढींडसा पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे और पंजाब की राजनीति में उनका काफी प्रभाव रहा। हालांकि, 2020 में शिरोमणी अकाली दल से नाराजगी के बाद उन्होंने शिरोमणी अकाली दल (डेमोक्रेटिक) का गठन किया और चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

