चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा पर निशाना साधा है। रंधावा ने कहा कि उन्हें केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी है और वह उन्हें बधाई देते हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल भी उठाए।
रंधावा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक समय ऐसा था जब एक हिंदू नेता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें इसलिए प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया क्योंकि वह हिंदू हैं। अब वही नेता भाजपा में थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें हटाकर एक जट्ट सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था है। इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दें कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ने के बाद कई मौकों पर यह मुद्दा उठाया था कि उन्हें पंजाब कांग्रेस की कमान नहीं सौंपी गई थी। रंधावा ने इसी संदर्भ में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि उसने अपने हिंदू चेहरे को हटाकर जट्ट सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया है।सुखजिंदर सिंह रंधावा के इस बयान की काफी चर्चा है। भाजपा प्रधान बदले जाने पर अब तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

