चंडीगढ़: पंजाब में हुई लगातार बारिश के बाद सुखना झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रात करीब 8:30 बजे झील का रेडियल गेट नंबर-1 तीन इंच तक खोल दिया. झील का जलस्तर 1162.95 फीट तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी और संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया. इसके साथ ही आसपास के बारिशदो को सावधान रहने की अपील की गई है.
आपको बता दें कि झील में पानी बढ़ने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी. ऐसे में पानी के स्तर को देख कर गेट खोलने का निर्णय लिया गया. प्रशासन ने झील से पानी छोड़े जाने की जानकारी पहले ही चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के डिप्टी कमिश्नरों को दे दी है. साथ ही निचले इलाकों में सतर्क रहने और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी एहतियाती इंतजाम करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.
इंजीनियरिंग विभाग ने सुखना झील के रेगुलेटर एंड पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है. मानसून के दौरान जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.प्रशासन का कहना है कि इन इंतजामों का उद्देश्य झील के जलस्तर को नियंत्रित रखना और कैचमेंट क्षेत्र से आने वाले अतिरिक्त पानी के कारण सरकारी संपत्ति व बुनियादी ढांचे को किसी भी नुकसान से बचाना है.
मौसम की स्थिति और जलस्तर के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि इस बार पंजाब और पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हुई है, जिसके कारण पंजाब के कई नदी झील का पानी बढ़ा है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

