राकेश कथूरिया, कैथल. कलायत ब्लॉक समिति की नव-निर्वाचित चेयरपर्सन सुमित्रा कोलेखां ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल, कैथल पहुंचकर भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुमित्रा कोलेखां ने जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने सुमित्रा कोलेखां को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुमित्रा कोलेखां को मिली यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कलायत क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।
ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता और संगठन सर्वोपरि हैं। पार्टी में मिलने वाला प्रत्येक दायित्व पद नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनका समाधान करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें।
सुमित्रा कोलेखां ने भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी एवं संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी तथा क्षेत्र की जनता के हितों और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से वे अपने दायित्व को बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर भाजपा कैथल ज़िलाध्यक्ष ज्योति सैनी, कैथल पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, कैथल भाजपा जिला महामंत्री मुनीष शर्मा व जंगीर सिसला, फूलसिंह खेड़ी पूर्व विधायक, युवा भाजपा नेता तुषार ढांडा, कमलजीत कौर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
- देसी कट्टा लहराते साला-जीजा गिरफ्तार, ऑटो जब्त, नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- CG Accident News : कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मासूम भाइयों की मौत, पिता घायल
- गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डिजिटल रणनीति पर किया मंथन, Gen Z के साथ संवाद को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ विमर्श
- कृष्णमूर्ति बेवफा हैः सरकारी नौकरी मिलते ही 10 साल की मोहब्बत को भूला, शादी से इनकार किया, प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दी



