संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 21 जिलों में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
READ MORE: 23 मई महाकाल भस्म आरती: भगवान महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
प्रदेश में 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है और अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।
नौगांव में पारा 46 डिग्री के पहुंचा पार
प्रदेश का नौगांव 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खजुराहो दूसरे स्थान पर रहा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई बड़े शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
READ MORE: स्वास्थ्य के लिए संकल्पित राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर शख्स तक पहुंचे नवाचारों की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा के दौरान इस बार गर्मी के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी।

