ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों द्वारा लूटा गया लगभग एक टन विस्फोटक सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गत 27 मई को माओवादियों द्वारा लगभग 4 टन विस्फोटक, जिसमें अधिकतर जिलेटिन था, लूटे जाने के बाद ओडिशा पुलिस ने सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और कोबरा इकाई के साथ झारखंड के सारंडा जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया।
डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मंगलवार रात अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने 1,000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर लिया।’ उन्होंने कहा कि सोमवार को लगभग 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया गया था।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इससे पहले लगभग 157 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक घने जंगल में छुपाकर रखा गया था।

25-30 माओवादियों के एक समूह ने के. बालंग इलाके में बांको पत्थर खदान में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक को लूट लिया था. अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 3.6 टन विस्फोटक बरामद किया जा चुका है।
राय ने बताया, ‘झारखंड से सटे घने जंगल में तलाशी अभियान जारी है।’ इस बीच, ओडिशा पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार को विस्फोटक गोदाम के मालिक श्रवण अग्रवाल और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
- पहले भगवान के दर्शन, फिर मौत से सामनाः पेड़ से जा टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से 40 लोगों का जो हाल हुआ…
- उज्जैन में प्रसिद्ध टीवी कलाकर रुपाली गांगुली: महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- महाकाल की कृपा से ही मिली हैं हर सफलता
- मन की बात: प्रधानमंत्री ने उठाया जल संचयन और मछुआरों का मुद्दा, भाजपा कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब
- पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जमानत दी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NIA ने किया था गिरफ़्तार
- Big Breaking: मध्यप्रदेश में एल्डरमैन की नियुक्ति, नगर परिषद में 4-4 सदस्य मनोनीत, CM ने दी बधाई, देखें सूची
