ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों द्वारा लूटा गया लगभग एक टन विस्फोटक सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गत 27 मई को माओवादियों द्वारा लगभग 4 टन विस्फोटक, जिसमें अधिकतर जिलेटिन था, लूटे जाने के बाद ओडिशा पुलिस ने सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और कोबरा इकाई के साथ झारखंड के सारंडा जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया।
डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘मंगलवार रात अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने 1,000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर लिया।’ उन्होंने कहा कि सोमवार को लगभग 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया गया था।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इससे पहले लगभग 157 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि विस्फोटक घने जंगल में छुपाकर रखा गया था।

25-30 माओवादियों के एक समूह ने के. बालंग इलाके में बांको पत्थर खदान में विस्फोटक ले जा रहे ट्रक को लूट लिया था. अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 3.6 टन विस्फोटक बरामद किया जा चुका है।
राय ने बताया, ‘झारखंड से सटे घने जंगल में तलाशी अभियान जारी है।’ इस बीच, ओडिशा पुलिस की एसआईटी ने मंगलवार को विस्फोटक गोदाम के मालिक श्रवण अग्रवाल और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
- Dhami Cabinet Decision: उत्तराखंड कैबिनेट में 26 प्रस्ताव पर लगी मुहर! युवाओं और दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ा ऐलान
- Bihar Top News 22 oct 2026: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बेगूसराय का ऋतिक गिरफ्तार, मतदान से पहले जदयू MLC नीरज कुमार से मिले नीतीश
- Today’s Top News: राष्ट्रपति ने रायपुर में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का, बस हादसे में 6 की मौत, 3 दिन से लापता बच्ची का मिला शव, पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर की जलाने की कोशिश, बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, अनाज मंडियों में पहुंचे कृषि मंत्री, धान उठान तेज करने के निर्देश, सूरजकुंड में कल से दिवाली उत्सव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली: 4 क्लस्टर्स में लगेंगे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, ऑयल ग्रीन एनर्जी से MoU साइन
