Dharm Desk – अक्सर लोग रविवार की छुट्टी को एंजॉय करने के लिए बाहर ही खाना पसंद करते है. होटल, रेस्टोरेंट या फास्ट फूड के जरिए दिन को खास बनाने की कोशिश होती है. लेकिन कई बार लोग इस बात से अनजान रहते है कि रविवार को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए. ज्योतिष और धर्म के अनुसार यह दिन सिर्फ आराम का नहीं बल्कि आत्मिक और शारीरिक शुद्धि का भी होता है इसलिए खान पान में सावधानी बेहद जरूरी है.

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है, जो ऊर्जा, आत्मबल और स्वास्थ्य के प्रतीक है. ऐसे में इस दिन लिया गया आहार सीधे तौर पर व्यक्ति के शरीर और मन पर असर डालता है. कहा जाता है कि अगर इस दिन गलत चीजों का सेवन किया जाए तो सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर पड़ सकती है, जिससे आत्मविश्वास और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इसका असर आपके पूरे सप्ताह भर देने को मिलात है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार को काली उड़द, मसूर की दाल, अत्यधिक नमक और लाल साग का सेवन नहीं करना चाहिए. ये खाद्य पदार्थ तामसिक प्रवृत्ति को बढ़ा देते हैं. जिससे आलस्य, चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है. इसके अलावा मांसाहार और शराब जैसी चीजों से भी दूरी बनाकर रखना शुभ होता है.

खट्टे पदार्थों से भी परहेज

खास बात यह है कि रविवार को खट्टे पदार्थों से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है. नींबू, इमली, खट्टी दही या खट्टे फल सूर्य की अग्नि शक्ति को कमजोर करते हैं. जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है. शरीर में सुस्ती बढ़ती है. कुछ मान्यता के अनुसार इससे पितृ दोष की स्थिति भी बन सकती है. वहीं, इस दिन गुड़, गेहूं, लाल फल और लाल वस्त्र का दान करना बेहद शुभ कहता है. साथ ही सुबह सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुल मिलाकर रविवार को संयमित आहार, सत्कार्य और साधना के साथ बिताना ही सबसे शुभ और फल दायी माना जाता है.