Suryaa Teaser: मुंबई। सनी देओल के 69वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सनी देओल एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो मेडिकल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है। फिल्म की कहानी डॉक्टरों और अस्पतालों से जुड़े उन सवालों को सामने लाती दिख रही है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है।
टीजर में दिखा सनी देओल का दमदार अंदाज
टीजर की शुरुआत सनी देओल के एक संवाद से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि इंसान डॉक्टर को भगवान मानता है। इसके बाद कहानी चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की तरफ बढ़ती है। शुरुआत में मामला निजी लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पीछे छिपी सच्चाई और बड़ी साजिश के संकेत मिलने लगते हैं।
फिल्म में सनी देओल का किरदार सूर्या उन बातों को सामने लाने की कोशिश करता है, जिन पर आमतौर पर खुलकर चर्चा नहीं होती। टीजर में उनके दमदार संवाद और गंभीर अंदाज ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
मेडिकल सिस्टम में भ्रष्टाचार पर है कहानी
‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ के टीजर से साफ समझ आता है कि फिल्म का मुख्य विषय चिकित्सा व्यवस्था में भ्रष्टाचार है। कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन पर मरीज और उनके परिवार भरोसा करते हैं, लेकिन इसी भरोसे का गलत इस्तेमाल किए जाने के आरोप सामने आते हैं।
रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम भूमिका में
फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी नजर आएंगे। इनके अलावा तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद, विरती वाघानी, जिस्सू सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का निर्देशन एम. पदमकुमार ने किया है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं। सनी देओल के जन्मदिन पर टीजर रिलीज किए जाने से फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Udta Teer Nepal Release Banned: नेपाल में बैन हुई आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’, सरकार ने बताई वजह
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

