Dharm Desk : 25 मई को दोपहर 15:37 बजे सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होते ही नौतपा शुरू हो जाएगा. यह गोचर न केवल प्रकृति में बड़ा बदलाव लाता है, बल्कि जीवन और भाग्य पर भी गहरा प्रभाव डालता हैं. रोहिणी नक्षत्र, जो चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है. उसमें सूर्य का प्रवेश विशेष फल दायी माना जाता है. इसी दिन से नौतपा की भी शुरुआत होगी, जो 2 जून तक चलेगा. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं. जिससे भीषण गर्मी, लू और उमस का सामना करना पड़ता है.

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में तेज वृद्धि के साथ जनजीवन प्रभावित हो सकता है. हालांकि ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय मानसून के लिए बेहद अहम होता है, क्योंकि अधिक गर्मी समुद्र में वाष्पीकरण बढ़ाकर अच्छी बारिश की संभावना को मजबूत करती है.

नौतपा के दौरान राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि

सूर्य आपके स्वामी ग्रह हैं. रोहिणी नक्षत्र में उनका गोचर आपकी नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाई देगा. इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान मिलेगी. राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. वहीं कारोबारी के लिए समय सही निर्णय लेकर बड़ा मुनाफा कमाने का रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे है.

वृश्चिक राशि

सूर्य का यह गोचर आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी लेकर आने वाला है. करियर में नए अवसर मिलेंगे. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं. उन्हें सफलता मिलने के संकेत है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और संतान से जुड़े मामलों में खुशखबरी मिल सकती है. आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेग.

कुंभ राशि

सूर्य के इस परिवर्तन से आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में स्थिरता आएगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. साथ ही शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.