Dharm Desk- 15 मई की सुबह 6:28 बजे सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश हो गया है जिसे सभी ने वृषभ संक्रांति के रूप में मनाया. अब सूर्य देव यहां करीब 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान करियर, आत्मविश्वास, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गहरा असर देखने को मिलेगा. शुक्र की राशि वृषभ में सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के नए रास्ते खोल रहा है. सूर्य का यह वृषभ गोचर 15 जून तक प्रभावी रहेगा, और इस दौरान कई राशियों के लिए यह समय तरक्की, सम्मान और आर्थिक मजबूती का सुनहरा अवसर साबित हो सकता हैं.
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने से इसका प्रभाव सबसे ज्यादा महसूस कराएगा. इस दौरान आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ भाव में हो रहा है. जो आर्थिक मजबूती के संकेत देता हैं. रुके हुए कार्य पूरे होंगे, नई नौकरी या प्रमोशन के योग बन सकते है. बिजनेस में नए संपर्क फायदा दिलाएंगे. लंबे समय से अटके मौके अब साकार हो सकते हैं. प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव और आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने के कारण यह गोचर बेहद खास है. करियर में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं. नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रशासन, राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. बिजनेस विस्तार के मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी नेतृत्व क्षमता भी इस दौरान निखरकर सामने आएगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए काम बनने लगेंगे। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है. कारोबार में नई योजनाएं सफल होंगी. अचानक धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं.
मकर राशि
मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर पंचम भाव में है. जो शिक्षा और बुद्धि का स्थान माना जाता है. क्रिएटिव फील्ड, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. निवेश से लाभ होने के योग हैं करियर में नई शुरुआत या बड़ा बदलाव संभव है. परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है और मानसिक संतोष बढ़ेगा.

