कुमार इंदर, दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया कि आखिर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी क्यों नहीं दी जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार की देरी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण नहीं बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” कोर्ट ने साफ कहा- अब बहुत हुआ, आदेश का पालन किया जाए। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मंत्री विजय शाह किसी अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे, लेकिन संदेश ठीक से व्यक्त न कर पाने के कारण उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया।
कोर्ट ने पूछा
SIT ने पहले ही चार्जशीट जमा कर दी है, फिर मंजूरी देने में देरी क्यों हो रही है? पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि मुकदमा चलाने की अनुमति पर फैसला करे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मंत्री विजय शाह की दलील सुनने से भी इनकार कर दिया था। इस मामले में राज्य सरकार को अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का तुरंत पालन करने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी के बाद अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में क्या फैसला लेती है।
क्या है पूरा मामला?
मंत्री विजय शाह एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में आए थे। वीडियो में वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मीडिया ब्रीफिंग में शामिल रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दिए थे। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देशभर में चर्चा में आई थीं। बयान को लेकर भारी विरोध होने के बाद विजय शाह ने खेद जताया था और कहा था कि वह कर्नल सोफिया कुरैशी का अपनी बहन से भी ज्यादा सम्मान करते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

