दिलशाद अहमद, सूरजपुर। सूरजपुर में नशे में धुत एक युवक ने सड़क को ही अपना डांस फ्लोर बना दिया। कोतवाली थाना के सामने एनएच-43 पर युवक काफी देर तक सड़क के बीच नागिन डांस करता रहा। युवक की इस हरकत को देखने के लिए राहगीरों की नजरें भी थम गईं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच डांस कर रहा है। वह कभी जमीन पर झुककर तो कभी उठकर नागिन की तरह डांस करता नजर आता है। सड़क से गुजर रहे लोग और वाहन चालक कुछ देर के लिए इस तमाशे को देखते रहे।
पुलिसकर्मी ने युवक को रोका डांस
युवक का डांस काफी देर तक चलता, इससे पहले ही मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप किया। पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़कर उसका डांस बीच में ही रुकवाया और उसे सड़क से हटाकर किनारे किया। इसके बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई।
देखें VIDEO
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

