सूरत। गुजरात के सूरत शहर से अपराध की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पांडेसरा: जेठ पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप

पांडेसरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने जेठ अविनाश के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो महीने पहले आरोपी ने घर में अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ की थी। उस दौरान सामाजिक बदनामी और धमकी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद 17 सितंबर की शाम को आरोपी ने छत पर महिला का हाथ पकड़कर आपत्तिजनक बातें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पांडेसरा थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कतारगाम: प्रेमिका को बाइक सिखाने के लिए प्रेमी बना चोर

कतारगाम इलाके में एक अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय ध्रुव कमलेशभाई भट्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ध्रुव का पिछले छह महीने से एक युवती से प्रेम संबंध है। प्रेमिका ने बाइक चलाना सीखने की इच्छा जताई थी, लेकिन प्राइवेट नौकरी करने वाला ध्रुव नई बाइक खरीदने में असमर्थ था। प्रेमिका की इस चाहत को पूरा करने के लिए उसने अस्पताल से बाइक चुरा ली। कतारगाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा और चोरी की बाइक बरामद कर ली है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें