Dharm Desk – कई बार जीवन में अचानक समस्याएं घेरने लगती हैं, चाहे वह पैसों की तंगी हो या कारोबार में रुकावट हो या बिना बात के घर में क्लेश तो हम ज्योतिष उपाय आजमाते हैं। लेकिन हमारे रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाला किचन केवल पेट भरने का साधन नहीं है। सनातन परंपरा और वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किचन में रखे साधारण मसाले नवग्रहों से गहरा संबंध रखते हैं और इनमें अद्भुत ऊर्जा समाहित होती है। यदि सही निमय और निष्ठा के साथ इनका उपयोग किया जाए तो जीवन में आ रही बड़ी से बड़ी परेशानि भी चुटकी में दूर हो सकती हैं।

सामग्रियों से जुड़े उपाय

  1. काला तिल
    यदि जीवन में लगातार अज्ञात बाधाएं आ रही हैं या राहु-शनि की दशा परेशान कर रही है। तो शनिवार के दिन बहते जल में काला तिल प्रवाहित करें। मान्यताओं के अनुसार जल में काले तिल प्रवाहित करने से हर तरह के मानसिक दबाव और अदृश्य संकट दूर हो जाते हैं।
  2. हरी इलायची
    यदि मेहनत के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता और पर्स हमेशा खाली रहता है। तो हरी इलायची का उपयोग फायदा दिला सकता है।पर्स या धन रखने की जगह पर हरी इलायची के 3 दाने हमेशा रखें। यह उपाय पैसों की आवक बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
  3. काली राई
    घर में अचानक बीमारियां या अशांति का वातावरण बनना नजर दोष का संकेत हो सकता है। थोड़ी सी काली राई लेकर उसे पीड़ित इंसान या घर के मुख्य द्वार से सात बार उबारकर किसी सुनसान चौराहे पर फेंक दें। इससे हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति तुरंत निष्प्रभावी हो जाती है।
  4. देशी कपूर
    रात में बार-बार नींद टूटती है या घर में भारीपन महसूस होता है। तो प्रतिदिन सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाएं। कपूर की सुगंध और धुआं आसपास के माहौल की सारी नकारात्मकता को भस्म कर शुद्ध ऊर्जा का संचार करता है।
  5. साबुत सुपारी
    व्यापार में घाटा हो रहा हो या तरक्की पूरी तरह से रुक गई हो तो शनिवार या मंगलवार को एक साबुत सुपारी को लाल मौली धागे में लपेटकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रखें। यह उपाय व्यापारिक बाधाओं को हटाकर तरक्की के द्वार खोलता है।
  6. दालचीनी
    कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान लोगों के लिए दालचीनी पाउडर का उपाय बहुत फायदेमंद साबित होता है। दालचीनी के बारीक पाउडर को घर के मुख्य द्वार के आसपास छिड़कने से घर की दरिद्रता दूर होती है और नए आर्थिक अवसर बनने लगते हैं।
  7. जीरा
    कमाई तो अच्छी है लेकिन बचत बिल्कुल जीरो रहती है। तो गुरुवार के दिन थोड़े से साबुत जीरे को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में स्थापित करें। ऐसा करने से धन में बरकत बनी रहती है और अनचाहे खर्चों पर लगाम लगी रहती है।